
Congress Spokesperson Shama Mohamed Calls Rohit Sharma fat know your ideal weight according to age weight chart by age
Know your ideal weight according to your age : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय सुर्खियों में हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है, लेकिन इसके साथ ही वह एक विवाद में भी घिर गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा को "मोटा" और "अप्रभावी कप्तान" कहकर निशाना साधा, जिससे राजनीतिक बवाल मच गया है। भाजपा ने इस बयान को बॉडी शेमिंग करार देते हुए कड़ी आलोचना की है।
शमा मोहम्मद केरल के कन्नूर से ताल्लुक रखती हैं और वह कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता हैं। जुलाई 2015 में उन्हें कांग्रेस की प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया था। शमा पेशे से एक डेंटिस्ट हैं और राजनीति में आने से पहले पत्रकारिता में भी काम कर चुकी हैं। उनकी शिक्षा कुवैत के एक भारतीय स्कूल में हुई, और उन्होंने मैंगलुरु के येनेपोया डेंटल कॉलेज से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की डिग्री प्राप्त की। दिसंबर 2018 में, उन्हें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट की भूमिका सौंपी गई थी।
हम सभी के शरीर की बनावट अलग होती है, लेकिन हर उम्र में एक निश्चित वजन का होना स्वास्थ्य के लिए आवश्यक माना जाता है। उम्र के अनुसार वजन कम या ज्यादा होने से शरीर पर कई तरह के प्रभाव पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपकी उम्र के अनुसार आपका वजन कितना होना चाहिए।
| आयु वर्ग | लड़कों का औसत वजन (किलोग्राम में) | लड़कियों का औसत वजन (किलोग्राम में) | |
| नवजात शिशु | 3.3 | 3.2 | |
| 2 से 5 महीने | 6 | 5.4 | |
| 6 से 8 महीने | 7.2 | 6.5 | |
| 9 महीने से 1 साल | 9.2 | 8.6 | |
| 1 साल की उम्र | 10.2 | 9.5 |
| आयु वर्ग | लड़कों का औसत वजन (किलोग्राम में) | लड़कियों का औसत वजन (किलोग्राम में) | |
| 2 साल | 12.3 | 11.8 | |
| 3 से 4 साल | 14 - 16 | 14 - 16 | |
| 5 साल | 18.7 | 17.7 |
| आयु वर्ग | लड़कों का औसत वजन (किलोग्राम में) | लड़कियों का औसत वजन (किलोग्राम में) | |
| 6 साल | 20.7 | 19.5 | |
| 7 से 8 साल | 22 - 25 | 22 - 24 | |
| 9 साल | 28.1 | 28.5 | |
| 10 से 11 साल | 31.4 - 32.2 | 32.5 - 33.7 |
| आयु वर्ग | लड़कों का औसत वजन (किलोग्राम में) | लड़कियों का औसत वजन (किलोग्राम में) | |
| 12 साल | 37 | 38.7 | |
| 14 साल | 47 | 48 | |
| 16 साल | 58 | 53 | |
| 18 साल | 65 | 54 |
| आयु वर्ग | लड़कों का औसत वजन (किलोग्राम में) | लड़कियों का औसत वजन (किलोग्राम में) | |
| 19 से 29 साल | 83.4 | 73.4 | |
| 30 से 39 साल | 90.3 | 76.7 |
| आयु वर्ग | लड़कों का औसत वजन (किलोग्राम में) | लड़कियों का औसत वजन (किलोग्राम में) | |
| 40 से 49 साल | 90.9 | 76.2 | |
| 50 से 60 साल | 91.3 | 77 |
स्वस्थ हृदय: सही वजन होने से हृदय रोग का खतरा कम रहता है।
मधुमेह से बचाव: अधिक वजन या कम वजन से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
शरीर की ऊर्जा: संतुलित वजन होने से शरीर ज्यादा सक्रिय और ऊर्जावान रहता है।
अगर आपका वजन अधिक या कम है, तो इसे संतुलित रखने के लिए स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। सही वजन न केवल फिटनेस बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि यह लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीने में भी सहायक होता है।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें। हैं
Updated on:
04 Mar 2025 12:07 pm
Published on:
04 Mar 2025 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allवेट लॉस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
