दुनिया में कुछ ऐसे होटल्स है जो नए हैं तो वही कुछ ऐसे भी है जो काफी पुरानी है। आज हम जिस होटल के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह करीब 1300 साल पुराना है। जी हां, यह होटल 52 पीढ़ियों से चला आ रहा है, लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि यह आज भी बेहद खूबसूरत है। इसे जिस तरीके से मेंटेन किया गया है उससे इस बात का बिल्कुल पता नहीं चलता कि यह सदियों पुरानी है। इस होटल में ठहरना आज भी पर्यटकों को खूब पसंद है। यहां लोगों को रहना, यहां का खाना, इनकी सारी व्यवस्था खूब पसंद है।