8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्वॉयफ्रेंड की तलाश में हैं ये करोड़पति लड़की, बोली- एक साल में देगी 60 लाख रुपए

कहते हैं जीवन में पैसा चाहें जितना कमा लो, लेकिन अगर प्यार नहीं मिला तो जिंदगी अधूरी है। जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ ब्रिटेन में रहने वाली एक लड़की के साथ।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Nov 13, 2018

weird

ब्वॉयफ्रेंड की तलाश में हैं ये करोड़पति लड़की, बोली- एक साल में देगी 60 लाख रुपए

नई दिल्ली: कहते हैं जीवन में पैसा चाहें जितना कमा लो, लेकिन अगर प्यार नहीं मिला तो जिंदगी अधूरी है। जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ ब्रिटेन में रहने वाली एक लड़की के साथ। 17 साल की उम्र में इस लड़की ने लॉटरी के जरिए करोड़ों रुपए तो जीत लिए, लेकिन 23 साल की होने के बाद भी उन्हें आजतक सच्चा प्यार नहीं मिला। अब उसने अपने प्यार को तलाशने का अनोखा तरीका इजाद किया है।

जो भी मिला, उसने किया पैसों से प्यार

दरअसल, 23 साल की जेन पार्क 17 साल की उम्र में ही लॉटरी के जरिए करोड़पति बन गई थी। लॉटरी से मिले पैसों से उसने काफी एश—ओ—आराम की, लेकिन इसके बावजूद उसने प्यार में कई बार धोखा खाया। वह हमेशा से सच्चे प्यार की तलाश रही, लेकिन सभी ने उसके पैसों से प्यार किया।

परफेक्ट मैच की तलाश में हैं जेन

जेन अब खुद को काफी अकेला महसूस करती हैं। इसी अकेलेपन को दूर करने के लिए जेन ने एक वेबसाइट लांच कर अपने लिए परफेक्ट मैच की तलाश की और कहा कि यदि उसको उसका प्यार मिल जाता है तो वह उसको एक साल के लिए 60 हजार पौंड यानी करीब 60 लाख रुपए देगी। ब्वॉयफ्रेंड की पोस्ट के लिए योग्य कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। जेन का कहना है कि उन्हें एक ऐसे रिश्ते की तलाश है, जो वफादार हो और जिसे धन-दौलत से मतलब न हो।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग