15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 साल छोटे लड़के से शादी करने सात समंदर पार पहुंची महिला, कही ये बातें

सोशल मीडिया में पाकिस्तान में हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 18 Nov 2018, 5:45 PM IST

omg

20 साल छोटे लड़के से शादी करने सात समंदर पार पहुंची महिला, कही ये बातें

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इटली से वापस मुंबई लौट आए हैं। यूं तो दोनों की शादी नई है, लेकिन सोशल मीडिया पर पुरानी हो चुकी है, क्योंकि यहां पर अब एक नई जोड़ी ने जगह बना ली है। ये नई जोड़ी सेलिब्रिटी नहीं हैं, लेकिन अपनी खास वजह से चर्चा में है।

जानें क्या है वजह?

पाकिस्तान के सियालकोट में रहने वाले 21 साल के काशिफ अली की मुलाकात 10 महीने पहले कैलिफोर्निया की रहने वाली 41 साल की मारिया हैलेना अबराम्स से इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे—धीरे पहचान बढ़ी, जो प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। शुक्रवार को दोनों ने पाकिस्तान के सियालकोट में शादी कर ली। इस दौरान खास रिश्तेदारों को ही बुलाया गया।

मारिया ने कहा— काशिफ मुझे बहुत प्यार करता है

मारिया ने कहा कि वह बहुत खुश हैं। काशिफ बहुत अच्छा इंसान है। मैं उसे बहुत प्यार करती हूं और वह भी मुझे बहुत चाहता है। बता दें, मारिया इस्लाम कबूल कर चुकी हैं। उनका कहना है कि वह हमेशा काशिफ के साथ ही रहेंगी, चाहें उन्हें अमरीका में रहना पड़े या पाकिस्तान में।