15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपिका पादुकोण के गाने पर झूम उठी दुल्हन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरों के बीच एक और शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 18 Nov 2018, 1:54 PM IST

viral video

दीपिका पादुकोण के गाने पर झूम उठी दुल्हन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरों के बीच एक और शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। बॉलीवुड के सॉन्ग चल रहे हैं। अचानक दुल्हन इतना एक्साइटेड हो जाती है कि बैठे—बैठे डांस करने लगती है।

देखता रह जाता है दूल्हा

वायरल हो रहा ये वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वीडियो के मुताबिक, पार्टी के दौरान बॉलीवुड के सॉन्ग बज रहे हैं। गानों को सुनकर दुल्हन इतना एक्साइटेड हो जाती है कि वह बैठी-बैठी ही नाचने लगती है। दीपिका पादुकोण का सॉन्ग 'नगाड़ा' जैसे ही बजता है तो वो हाथ उठाकर डांस करने लगती हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो धमाल मचा रहा है। फेबसुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है।

इटली से मुंबई लौटे दीपिका और रणवीर

बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कोंकणी और सिंधी तरीकों से शादी की और हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। 18 नवंबर को दोनों इटली से मुंबई लौट आए हैं।