28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुफा में मिट्टी के ढेले को ब्रश से साफ कर रहा था आर्कियोलॉजिस्ट, ये चीज देखकर रह गया हैरान

साढ़े पांच लाख वर्ष पुराने दांत को ढूंढने वाले आर्कियोलॉजिस्ट के मुताबिक, वह गुफा में एक मिट्टी के ढेले को ब्रश से साफ कर रहे थे। अचानक उन्हें यह दांत मिला।
2 min read
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Jul 31, 2018

omg

गुफा में मिट्टी के ढेले को ब्रश से साफ कर रहा था आर्कियोलॉजिस्ट, ये चीज देखकर रह गया हैरान

नई दिल्ली: दक्षिणी पश्चिमी फ्रांस के टोटावेल इलाके में 20 साल के एक आर्कियोलॉजिस्ट वेलेन्टाइन लोसेर ने अरागो नामक गुफाओं से साढ़े पांच लाख साल पुराना एक दांत बरामद किया है। यह दांत जिसने भी देखा वह हैरान रह गया। वैज्ञानिकों ने इस दांत को अरागो-149 नाम दिया है।

मिट्टी के ढेले को ब्रश से साफ करते ही दिखा दांत


साढ़े पांच लाख वर्ष पुराने दांत को ढूंढने वाले आर्कियोलॉजिस्ट के मुताबिक, वह गुफा में एक मिट्टी के ढेले को ब्रश से साफ कर रहे थे। अचानक उन्हें यह दांत मिला। जिस जगह पर दांत मिला है, उस जगह पर कई जानवरों के अवशेष भी मिले हैं। माना जा रहा है कि यह दांत दुनिया की सबसे प्राचीन मनुष्य प्रजाति का हो सकता है। इससे इस बात का पता चलता है कि सबसे पुरानी मानव जाति फ्रांस में पाई जाती थी।

वैज्ञानिकों ने दांत को दिया ये नाम

दांत मिलने के बाद आर्कियोलॉजिस्ट वेलेन्टाइन लोसेर इसे फिलोन्थ्रोप्लॉजिस्ट के पास लेकर पहुंचे। दांत को जांच के लिए लेबोरेट्री भेज दिया गया। वैज्ञानिकों ने इस दांत को अरागो-149 नाम दिया है। बता दें, जुलाई 2012 में इसी जगह से मानव का निचला जबड़े के अवशेष भी बरामद हुए थे।

पुरातत्व के लिहाज से अहम जगह है टोटावेल


टोटावेल पुरातत्व के लिहाज से अहम जगह है, क्योंकि यहां आदिमानव समेत कई पुराने जानवरों के भी अवशेष मिलते रहे हैं, जिसमें घोड़े, भैंस और बारहसिंगे शामिल हैं। 70 के दशक में यहां 4,50,000 साल पुरानी इंसानी खोपड़ी मिली, जिसे टोटावेल मैन का नाम दिया गया।

जांच के बाद पता चलेंगी ये जानकारी

बता दें, फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि यह दांत महिला का है या पुरुष का, लेकिन दांत के मैल की जांच कर पता लगाया जाएगा कि उस जमाने में इंसानों का आहार क्या था। टोटावेल में इससे पहले आदिमानव द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कई तरह के औजार भी मिले हैं। इससे उनके शिकार करने के तरीकों पर जानकारी मिल सकती है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग