28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तांत्रिक बोला मुर्दे को कर देगा जिंदा, दो दिन बाद कब्र खोदकर निकाली लाश फिर हुआ एेसा कि…

परिवारवालों ने तांत्रिक के साथ बच्चे का शव लेकर पूजा शुरू कर दी। हालांकि, इस बात की जानकारी किसी शख्स ने पुलिस को दे दी।
2 min read
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Jul 30, 2018

omg

तांत्रिक बोला मुर्दे को कर देगा जिंदा, दो दिन बाद कब्र खोदकर निकाली लाश फिर हुआ एेसा कि...

नई दिल्ली: आधुनिक होते इस जमाने में भी तमाम लोगों के अंदर अंधविश्वास कूट-कूट कर भरा है। ये बात पिछले दिनों हुई दिल्ली, झारखंड और और रांची में हुई घटना से साबित हो चुकी है। आज भी लोगों के दिल और दिमाग पर अंधविश्वास हावी है। आज भी लोग तांत्रिक और बाबाओं के चक्कर में जान गवां रहे हैं। यही नहीं जान जाने के बाद लाश तक को नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बागपत है। यहां अंधविश्वास के चक्कर में एक परिवार ने अपने घर की बेटी की लाश दो दिन बाद कब्र से बाहर निकालकर तांत्रिक को सौंप दी।

सात साल के बच्चे की सांप के काटने से हुई मौत

उत्तर प्रदेश के बागपत के कमाला गांव में 7 साल के बच्चे को सांप ने काट लिया था। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने पूरे विधि—विधान से उसके शव को कब्र खोदकर एक नदी किनारे दफना दिया। घरवालों ने उसका अंतिम क्रिया कर्म करके अपना काम धंधा शुरू कर दिया था। 2 दिन बाद सूरज नाम का तांत्रिक आया और उसने कहा कि वह मरे हुए बच्चे को जिंदा कर सकता है। घरवाले भी उसके बहकावे में आ गए और कब्र खोदकर तनु की लाश निकाली।

तांत्रिक के साथ बच्चे का शव लेकर पूजा शुरू कर दी


जानकारी के मुताबिक, आधी रात को परिवारवालों ने तांत्रिक के साथ बच्चे का शव लेकर पूजा शुरू कर दी। हालांकि, इस बात की जानकारी किसी शख्स ने पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तांत्रिक समेत सभी लोगों को पकड़कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, तांत्रिक से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग