बताया जा रहा है कि लड़का खिड़की तोड़कर घर में घुसा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लड़के ने टीशर्ट से अपना चेहरा ढक रखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, क्योंकि अभी तक साफ नहीं हुआ है कि नाबालिग लड़का वाई-फाई के इस्तेमाल के लिए ही घर में घुसा था या फिर उसका मकसद कुछ और था। कुछ भी हो लेकिन लड़के का इस तरह आधी रात में किसी के घर में बिना इजाजत घुसना अपराध की श्रेणी में आता है। एेसे में पुलिस अब जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।