27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूढ़ी मां के लिए बेटा कर रहा था एेसी प्लानिंग, मंसूबे पूरे होने से पहले मां ने कर डाला ये काम

वृद्धाश्रम जाने से बचने के लिए 92 साल की एक बुजुर्ग मां ने अपने बेटे के साथ एेसा काम किया, जिसे सुनकर रुह कांप जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 5 Jul 2018, 11:45 AM IST

omg

बूढ़ी मां के लिए बेटा कर रहा था एेसी प्लानिंग, मंसूबे पूरे होने से पहले मां ने कर डाला ये काम

नई दिल्ली: 72 साल के बेटे की मां की उम्र 92 साल हो चुकी थी। बेटा मां को संभालने में असमर्थ था। वह मां का ख्याल नहीं रख पा रहा था। ऐसे में उसने सोचा कि मां को केयर होम या वृद्धाश्रम में भेज दिया जाए, जहां उसका कुछ ध्यान रखा जा सके। इस बारे में बेटे ने अपनी मां से चर्चा भी की, लेकिन वह चर्चा बहस पर खत्म हुई और कोई निष्कर्ष नहीं निकला। कुछ दिन बाद अचानक बूढ़ी मां ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिसे सुनकर लोगों की रुह कांप गई।

वृद्धाश्रम नहीं जाना चाहती थी मां, इसलिए बेटे को उतारा मौत के घाट


दिल दहला देने वाला ये किस्सा अमेरिका में एरीजोना के फाउंटेन हिल शहर का है। 72 साल का एक बेटा अपनी 92 साल की बूढ़ी मां को वृद्धाश्रम भेजना चाहता था। इस बात को लेकर मां—बेटे में झगड़ा भी हुआ था। मां वृद्धाश्रम नहीं जाना चाहती थी। कुछ दिन बाद अचानक मां, बेटे के बेडरूम में आई और उसके गले पर रिवॉल्वर से दो फायर किए। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बेटे की हत्या के आरोप में बुजुर्ग महिला हुइर् गिरफ्तार


पुलिस के मुताबिक, शख्स अपने बेडरूम में था, मां ने उसकी गर्दन पर दो गोली मार दी। बताया जाता है कि हत्या के दौरान बेटे की 57 वर्षीय गर्ल फ्रेंड भी वहां मौजूद थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। बता दें, अन्ना माइ ब्लेसिंग को हत्या के आरोप में बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ठीक से बोलने आैर चलने-फिरने में असमर्थ है।

पुलिस को भी नहीं हुआ था यकीन

पुलिस का कहना है कि जब उन्हें हत्या के बारे में पता चला तो वह यकीन नहीं कर पा रहे थे कि आखिर कोइर् मां अपने बेटे को कैसे गोली मार सकती है। उन्होंने जांच के बाद ही महिला को अरेस्ट किया।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग