12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे की मौत के बाद पिता बना उसकी प्रेमिका का साथी, दोनों मिल जमकर कर रहे हैं मस्ती

बेटे के इस तरह चले जाने से दुखी पिता ने अपने गमों को दूर रखा और उसकी गर्लफ्रेंड के सपने को पूरा किया

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

May 31, 2018

Demo cremation

बेटे की मौत के बाद पिता बना उसकी प्रेमिका का साथी, दोनों मिल जमकर कर रहे हैं मस्ती

नई दिल्ली। हर इंसान को अपनी जिंदगी खुलकर जीना चाहिए क्योंकि कल क्या हो जाए इस बात की खबर किसी को नहीं होती है। इंसान की जिंदगी कभी भी उसको धोखा दे सकती है। अब आप कार्टर को ही देख लीजिए। नौजवान और जिंदादिल कार्टर अपनी जिंदगी से खुश था लेकिन उसकी जिंदगी ने ऐसी करवट बदली कि रातोंरात सब खत्म हो गया।

दरअसल कार्टर अपनी गर्लपफ्रेंड के साथ अपने स्कूल की प्रॉम पार्टी में जाना चाहता था। बता दें अमरीका में फेयरवेल पार्टीज को प्रॉम पार्टी के नाम से जाना जाता है। अमरीका में प्रॉम पार्टी का काफी चलन है। यहां इसे काफी अहमियत दी जाती है।

कार्टर और उसकी गर्लफ्रेंड काइली सूडर्स अपने स्कूल की प्रॉम पार्टी में शरीक होने के लिए काफी लंबे समय से तैयारी कर रहे थे लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था। प्रॉम पार्टी के कुछ दिन पहले ही एक कार एक्सीडेंट में कार्टर की मौत हो गई। कार्टर के इस तरह चले जाने से 18 वर्षीय काइली बुरी तरह से टूट चुकी थी।

कार्टर की मौत के सदमे से निकलना काइली के लिए संभव नहीं था। उसने लोगों से मिलना-जुलना भी बंद कर दिया।

काइली को ऐसा देख कार्टर के पिता ने उसे इस गम से बाहर निकालने की ठानी और कुछ ऐसा कर दिया जिसे देख सभी हैरान हो गए। दरअसल लंबे समय से काइली और कार्टर के बीच प्रॉम पार्टी को लेकर प्लान बन रहे थे जो कार्टर के इस तरह चले जाने से अधूरा रह गया था। अब कार्टर के पिता ने काइली के सपने को पूरा करना चाहा और पा्रॅम पार्टी में काइली का पार्टनर बनकर जाना चाहा।

प्रॉम पार्टी में काइली और कार्टर के पिता ने मिलकर खूब मस्ती की। दोनों ने भरपूर एन्जॉय किया। स्थानीय लोग कॉर्टर के पिता के इस कदम से काफी खुश है। उन्होंने काइली के सपने को पूरा करने के साथ ही उसे सदमे से भी बाहर निकाला।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग