ऐसा होने के बाद डॉक्टर ने उस के पूरे शरीर का चेकअप किया और रिपोर्ट के मुताबिक पता चला कि उसको सिज़ोफ्रेनिया (Schizophrenia) नामक बीमारी है, जो व्यक्ति के सोचने, महूसस करने और व्यवहार करने के तरीके को प्रभावित करती है। अमरीका के अस्पताल की तरफ से वीडियो और फोटोज सांझा किए गए हैं, जिनमें साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि यह छड़ी शख्स की आहार-नली में फंसी है। डॉक्टर ने यह भी बताया कि उन्होंने आज तक ऐसा केस नहीं देखा। इसको देखकर उन्हें चिंता हुई पर किसी तरह उन्होंने इसे पेट से बाहर निकाल दिया।