5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

9 महीने में इस बच्ची ने दो बार लिया जन्म, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार

अमरीका के ह्यूस्‍टन में बच्चे के जन्म लेने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Aug 30, 2018

omg

9 महीने में इस बच्ची ने दो बार लिया जन्म, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार

नई दिल्ली: अमरीका के ह्यूस्‍टन में बच्चे के जन्म लेने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 9 माह की गर्भावस्था के दौरान बच्चे ने दो बार जन्म लिया। जी हां, ये मामला अपने आप में ही हैरान कर देने वाला है, लेकिन सौ फीसदी सच है।

अजन्मी बच्ची को था ट्यूमर, फिर...


दरअसल, टेक्‍सास की रहने वाली एक महिला के 23वें सप्‍ताह के गर्भ से बच्‍ची को निकाला गया और सर्जरी के बाद उसे वापस मां के गर्भ में डाल दिया गया। महिला को 16 सप्‍ताह के गर्भ के दौरान ही डॉक्‍टरों ने बताया था कि उसकी अजन्‍मी बच्‍ची लिनली के टेलबोन में ट्यूमर था, जिसे सेकरोकोसिजल टेराटोमा कहते हैं।

जा सकती थी बच्ची की जान


23वें सप्‍ताह में जब महिला का रूटीन स्‍कैन किया गया तो पता चला कि ट्यूमर का आकार लगभग बच्‍ची के बराबर हो गया था। इससे बच्ची के हार्ट फेल्‍योर होने की संभावना थी। ऐसे में डॉक्‍टरों के पास आॅपरेशन के अलावा दूसरा कोई आॅप्शन नहीं था।

सर्जरी के बाद दोबारा गर्भ में डाली गइर् बच्ची

महिला का कहना है कि अगर उन्होंने उस रात इमर्जेंसी सर्जरी करवाने का फैसला नहीं लिया होता तो एक-दो दिन में वह इस दुनिया में नहीं होती। बता दें, सर्जन ने लिनली को निकाला, तब उसका वजन 538 ग्राम था। दो सर्जन ने उसकी पांच घंटे सर्जरी की और उसके बाद वापस उसे गर्भ में डालकर गर्भाशय सिल दिया गया। खबर के मुताबिक, बच्ची तब तक गर्भ में ही रही, जब तक मां को और 12 हफ्तों के लिए बेड रेस्‍ट कहा गया। इसके बाद उसका दूसरा जन्‍म स‍िजेरियन से 6 जून को हुआ। दूसरे जन्‍म पर उसका वजन 2 किलोग्राम था। सर्जरी करने वाले डॉक्टर डेरेल कैस के मुताबिक, यह ट्यूमर काफी आम है। यह नवजात शिशुओं में होता है। इसका कारण अज्ञात है और यह दुर्लभ है। लड़कों की बजाए लड़कियों में इस ट्यूमर चार गुना ज्‍यादा होता है।