नई दिल्ली। मौत,जिंदगी का सबसे बड़ा सच है। दुनिया के इस सच से न तो कोई बच पाया है और न ही आगे ऐसा संभव है। इंसान की मृत्यु के बाद धर्म के अनुसार उसका क्रियाकर्म किया जाता है ताकि उसकी आत्मा को शान्ति मिल सके। अपनी जिंदगी में आपने कभी न कभी इस बात पर जरूर गौर किया होगा कि शवयात्रा या अंतिम संस्कार में महिलाएं नहीं जाती हैं।