26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! हेलमेट न पहनने पर कार चालक को पुलिस ने भेजा ई-चालान, लगाया जुर्माना

महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने कार चालक को हेलमेट न पहनने पर ई-चालान भेजा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 15 Nov 2018, 3:36 PM IST

omg

OMG! हेलमेट न पहनने पर कार चालक को पुलिस ने भेजा ई-चालान, लगाया जुर्माना

नई दिल्ली: क्या कार चलाते वक्त आप हेलमेट पहनते हैं। जाहिर है जवाब नहीं में होगा, लेकिन अब ऐसा करना शुरू कर दीजिए वरना पुलिस कभी भी आपका चालान काट सकती है। जी हां, ऐसा हम नहीं बल्कि खुद पुलिस कह रही है। दरअसल, महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने कार चालक को हेलमेट न पहनने पर ई-चालान भेजा है।

चालान देखकर हैरान रह गए बसपा नेता

महाराष्ट्र बसपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साखरे को पुलिस ने ई-चालान भेजा। यह चालान देखकर वह हैरान रह गए, क्योंकि पुलिस ने जो चालान भेजा था उसमें घटनास्थल पर लगे हुए सीसीटीवी में कैद गाड़ी का फोटो भी भेजा है। सुरेश साखरे का कहना है "जिस प्रकार से मुझे पुलिस ने यह चालान भेजा है उसी प्रकार से और भी सामान्य लोगों को ऐसे ई-चालान भेजे गए होंगे। यह पूरी तरह से गैरकानूनी है।"

जुर्माना नहीं भरा तो होगी कानूनी कार्रवाई

बता दें, चालान में लिखा है कि 1 जुलाई 2018 को अग्रसेन चौक से जाते वक्त (MH 49 AS 7777) गाड़ी चलाते वक्त चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। ऐसा कर चालक ने मोटर वाहन कानून की धारा 129 और 177 का उल्लंघन किया है। इसलिए उन्हें 500 रुपए जुर्माना भरना होगा। यही नहीं अगर वाहन चालक ने 15 दिन के भीतर जुर्माना नहीं भरा तो अदालत में मामला दर्ज कर उनपर कानूनी कार्रवाई की भी बात लिखी है। हैरान करने वाली बात ये भी है कि चालान में साफ दिख रहा है की सीसीटीवी में कैद हुई गाड़ी एक चार पहिया वाहन है, इसके बावजूद ऐसी गलती कैसे हो गई।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग