16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! यहां लगा मिला ‘पैसों वाला पेड़’, एक झटके में होगा इतना फायदा

ब्रिटेन में करीब 1700 साल पुराना एक ऐसा पेड़ मौजूद है, जिस पर हजारों की संख्या में सिक्के जड़े हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 24 Jul 2018, 3:24 PM IST

omg

OMG! यहां लगा मिला 'पैसों वाला पेड़', एक झटके में होगा इतना फायदा

नई दिल्ली: आपने कभी न कभी कहीं न कहीं ये किसी ये बात कहते हुए जरूर सुना होगा कि 'पैसे पेड़ पर नहीं उगते'। लेकिन आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां, ब्रिटेन में करीब 1700 साल पुराना एक ऐसा पेड़ मौजूद है, जिस पर हजारों की संख्या में सिक्के जड़े हुए हैं।

बन चुका है मशहूर टूरिस्ट स्पाॅट

वेल्स के पोर्टमेरियन गांव में मौजूद ये पेड़ एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है। इस पेड़ पर लोग सिक्के लगाते हैं। इसमें कोई ऐसी जगह नहीं बची है, जहां पर सिक्के नहीं जड़े हों। इस पेड़ को लेकर बहुत सारी अलग-अलग धारणाएं और मान्यताएं हैं, जिसकी वजह से लोग इस पर सिक्के लगाते हैं।

सिक्के लगाने से पूरी होती है हर मुराद


लोगों का मानना है कि पेड़ में ऐसे सिक्के लगाने से हर मुराद पूरी होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं, कई लोगों का ये भी मानना है कि इस पेड़ में सुपर पावर मौजूद है। बताया जाता है कि क्रिसमस के मौके पर लोग यहां मिठाइयां और गिफ्ट्स रखने आते हैं। यही नहीं प्रेमी जोड़े रिश्तों में मिठास के लिए भी सिक्के लगाते हैं। एक स्थानीय निवासी के मुताबिक, वह इस पेड़ में काफी समय से सिक्के लगा रहा है, उसे यहां से डिवाइन पावर का एहसास होता है। सिक्के लगाने के बाद से उसके घर में सुख-शांति का एहसास होता है। वह यहां लगातार सिक्के लगाता है।

तो क्या पेड़ पर देवों का वास ?

कुछ लाेगाें का मानना हैं कि इस पेड़ पर देवाें का वास है, जो आपके बिगड़े कामों को बना देते है। अब जब खुद भगवान् इस पेड़ पर रहते हैं तो आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। ये भी यकीन कर लीजिए कि आप एक सिक्का लगाएंगे तो आपको कई रूपए मिलेंगे।