नई दिल्ली। आमतौर पर इंसान ही कपड़े पहन कर रहते हैं। आपने देखा होगा कि कुछ लोग छोटे पालतू जानवर जैसे कुत्ते, बिल्ली, बंदर आदि को कपड़े पहना कर रखते हैं। लेकिन जंगली जानवर ऐसे ही घूमते रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल इस फोटो में हाथी पैंट और शर्ट पहने हुए नजर आ रहा है। सूट-बूट पहन हाथी सड़क पर मदमस्त होकर चल रहा है। फोटो में आप देख सकते हैं कि यह आती बिल्कुल इंसानों की तरह पेंट और शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। सबसे खास बात पैंट के ऊपर बेल्ट भी बांधा हुआ है। इस फनी फोटो को बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर बॉल पर शेयर किया है।