13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 साल की उम्र में खो गया था बेटा, 24 साल बाद ऐसे मिला

चीन में एक पिता को 24 साल ढूंढने के बाद आखिरकार अपना खोया हुआ बेटा मिल ही गया।

2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

May 27, 2018

father love

3 साल की उम्र में खो गया था बेटा, 24 साल बाद ऐसे मिला

नई दिल्लीः चीन में एक पिता को 24 साल ढूंढने के बाद आखिरकार अपना खोया हुआ बेटा मिल ही गया। बाप—बेटे के मिलन को देखते ही मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। दोनों का खुशी से रो—रोकर बुरा हाल था।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मामला उत्तर पश्चिमी चीन का है। ली शुनजी और उनकी पत्नी डू ली का बच्चा शीआन कहीं लापता हो गया था। दोनों ने उसे खूब तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और पूरी शिद्धत से अपने बेटे को खोजने के लिए पूरे चीन की यात्रा पर निकल पड़े। यही नहीं उन्होंने अपने बेटे की गुमशुदगी के करीब दो लाख पोस्टर बांटे।

बेटे को खोजने के लिए बेच दिया घर

बेटे के लिए शुनजी ने अपना अपना घर तक बेच दिया। उन्होंने अपना सारा पैसा बेटे की खोज में लगा दिया। आखिरकार 24 साल बाद उनकी ये मेहनत रंग लाई और जब उनके बेटे के साथ उनका मिलन हुआ।

कैसे मिला लापता बेटा

ली शुनजी के 3 साल के बेटे को एक कपल ने रोते हुए पाया था, वह उसको अपने साथ ले गए थे। जब उस दंपति को ली शुनजी के बारे में पता चला कि वह पिछले 24 साल से अपने गुमशुदा बेटे को खोज रहे हैं तब उन्होंने स्थानिय पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद 27 साल के ली लेई के पिता की पहचान डीएनए से करवाई। इसके बाद उन्होंने ली लेई को उसके पिता को सौंप दिया।


ऐसे खोया था 3 साल का बेटा

ली शुनजी ने बताया कि साल 1994 मैं अपने कपड़े की दुकान पर जाने के लिए घर से निकला था। मेरा बेटा मेरा पीछा कर रहा था। मुझे इस बात का अहसास तब हुआ जब मेरी पत्नी हमारे बेटे को ढूंढती हुई दुकान तक आ गई। बेटे के खो जाने की बात सुनकर ही मेरे हाथ पैर ढीले पड़ गए थे, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और उसको खोजने में लग गया। शुनजी ने बताया कि मेरा खोया हुआ बेटा एक कपल को मिला जिन्होंने उसको अपने ही बेटे की तरह पाला क्योंकि वो उसके मां-बाप को ढूंढ नहीं सके थे।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग