
cano cristales river
यह दुनिया कई आश्चर्यचकित चीजों से भरी हुई है। आपने देखा होगा कि बारिश के समय आसमान में सात रंगों का इंद्रधनुष छा जाता है। यह अनोखा नजारा देखकर हर किसी का मन मोहित हो जाता है। आपने कई तरह की नदियां देखी होगी। इन सभी का लगभग एक ऐसा ही पानी होता है। आज आपको दुनिया रहस्यमयी नदी के बारे में बात रहे है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस नदी में 5 रंग का पानी बहता है। पहली बार देखने में यह फोटोशॉप्ड तस्वीरे लगती है। धरती पर नदी के रूप में यह बहता हुआ इंद्रधनुष है। इसमें आपको 7 की बजाय सिर्फ 5 कलर देखने को मिलते है।
देखने के लिए दुनियाभर से आते है लोग
दुनिया की यह खूबसूरत नदी दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के कोलंबिया देश में बहती है। सभी को हैरान करने वाली इस सुंदर नदी का नाम कैनो क्रिस्टल्स (Cano Cristales) है। इस रहस्यमयी कैनो क्रिस्टल्स नदी को देखने के लिए दुनियाभर के लोग कोलंबिया जाते है। नदी की खूबसूरती की वजह से ही इसे दैवीय बगीचा भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें- इस देश में बिना इजाजत नहीं खरीद सकते है लैपटॉप, इन चीजों पर भी पाबंदी
नदी में बहता है अलग अलग पांच रंगों का पानी
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस नदी में पांच अलग-अलग रंगों का पानी बहता है। इस नदी के पानी का रंग पीला, हरा, लाल, काला और नीला है। पचरंगी पानी की वजह से नदी को रिवर ऑफ फाइव कलर्स (River of Five Colors) भी कहा जाता है। कुल लोग इसको इंद्रधनुषी पानी को लिक्विड रेनबो (Liquid Rainbow) के नाम पुकारते है।
यह भी पढ़ें- इस समुद्र में चाहकर भी नहीं डूब सकते हम, इसमें नहाने से दूर होती है बीमारी
पंचरंगी होने के पीछे है ये दिलचस्प वजह
कैनो क्रिस्टल्स नदी के पानी का रंग बदलने के पीछे दिलचस्प कारण है। जादू नदी के पानी में नहीं, इसमें उगने वाले एक खास पौधे मैकेरेनिया क्लेविगरा में है। इसकी वजह से ही ऐसा नजर आता है जैसे पूरी नदी अलग अलग रंगों से भरी हुई है। पानी की तलहटी में मौजूद पौधे पर सूरज की रोशनी पड़ते ही पानी लाल रंग का हो जाता है। वहीं धीमी और तेज रोशनी के अनुसार ये पौधे की अलग-अलग आभा पानी के रंग पर दिखती है।
Published on:
20 Jun 2022 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
