अजीब कानूनों की बात करें, तो दुनिया में इनकी कमी नहीं है। दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर अजीब कानून पाए जाते हैं। अक्सर ही हम इन अजीब कानूनों के बारे में सुनते और पढ़ते भी हैं। इसी तरह का एक और अजीब कानून हाल ही में बना है और वो भी फ्रांस (France) में। आपने अक्सर ही लोगों को जानवरों के अधिकारों की बात करते हुए और उन अधिकारों की रक्षा करने की बात करते हुए सुना होगा। लोग जानवरों को मारने, उन्हें बेचने, कैद करने आदि बातों का विरोध करते हैं। पर क्या आपने जानवरों के चिल्लाने के अधिकार के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो हम आपको इस बारे में बताते हैं और इससे जुड़े हाल ही में बने नए कानून के बारे में भी जो हाल ही में फ्रांस में बना है।