15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Optical Illusion: अगर 5 सेकंड में तस्वीर में बतखों के बीच छिपे चिकन को ढूंढ दिया तो आप कहलाएंगे जीनियस

Optical Illusion Image: ऑप्टिकल इल्यूज़न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर ही ट्रेंडिंग टॉपिक होती हैं। अपनी पहेली की वजह से सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें वायरल भी हो जाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली इन तस्वीरों को देखकर दिमाग तो चकरा जाता है, पर इनकी पहेली सॉल्व करना मज़ेदार भी होता है। साथ ही इन्हें सॉल्व करना दिमागी कसरत के लिए भी अच्छा माना जाता है। आइए इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर नज़र डालते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 7 Dec 2023, 12:22 PM IST

optical_illusion_hidden_chicken.jpg

Can you find hidden chicken in above image?

ऑप्टिकल इल्यूज़न (Optical Illusion) को आँखों का धोखा भी कहते हैं। सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइट्स पर अक्सर ही हमें ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरें अक्सर ही ट्रेंड भी करती हैं और अपनी छिपी पहेली की वजह से वायरल भी हो जाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों की मज़ेदार बात यह है कि लोगों को इन तस्वीरों में बताई हुई एक चीज़ ढूंढनी होती है। पर ऐसा करना आसान नहीं होता। हालांकि कुछ लोग ऐसा कर भी लेते हैं पर उन्हें भी इसमें समय लगता है। ऑप्टिकल इल्यूज़न का यह खेल मज़े के साथ ही दिमागी कसरत के लिए भी अच्छा है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर, जिसमें आपको तस्वीर में बतखों के बीच एक चिकन (चूज़े) को ढूंढ़ना है।


क्या तस्वीर में बतखों के बीच छिपे चिकन को आप 5 सेकंड में ढूंढ सकते हैं?

ऊपर दी हुई तस्वीर में कई सारे बतख हैं। पर इस तस्वीर में एक चिकन भी छिपा हुआ है। अगर आपने छिपे हुए चिकन को 5 सेकंड में ढूंढ लिया तो हम मान जाएंगे कि आप जीनियस हैं।

आपकी मदद के लिए पेश हैं एक हिंट

अगर आप तस्वीर में छिपे चिकन को नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए एक हिंट देते हैं। छिपा हुआ चिकन बीच से कुछ दाहिने ओर है।

क्या आपको मिले तस्वीर में छिपा चिकन?

क्या आपको तस्वीर में छिपा चिकन मिला? और क्या आपको इसमें 5 सेकंड या इससे कम समय लगा? अगर हाँ, तो बहुत ही बढ़िया। अगर नहीं, तो निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं। हम आपको बताते हैं कि तस्वीर में चिकन कहाँ छिपा हुआ है।

तस्वीर में कहाँ छिपा है चिकन? चलिए जानते हैं जवाब

तस्वीर में बतखों के बीच चिकन कहाँ छिपा हुआ है, यह दिखाने के लिए हमने नीचे एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर डार्क शेड में करते हुए चिकन पर लाइट शेड में सर्किल बना दिया है जिससे आपको चिकन साफ दिखाई दे सके।


यह भी पढ़ें- टेबल पर लड्डू रखते ही बिल्ली ने तुरंत उठाकर खाया, देखें वायरल वीडियो