इसके बाद रीता ने इस बात को कोर्ट तक खींचा। रीता ने कैसीनो के खिलाफ ट्रिब्यूनल में शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि सभी कलीग ने लास इगुआनासो में पार्टी की थी, लेकिन इसके लिए सिर्फ उन्हें इन्वाइट नहीं किया गया। ट्रिब्यूनल के फैसले के मुताबिक, रीता को पार्टी में इसलिए नहीं बुलाया गया था क्योंकि उन्होंने एक दूसरे स्टाफ के खिलाफ पहले भेदभाव की शिकायत की थी। उन्होंने कंपनी के खिलाफ उत्पीड़न, उम्र और रेस की वजप से भेदभाव की शिकायत की थी।