इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि महिला को सुरक्षाकर्मी मशक्कत करके गायक से छुड़ाकर अपने साथ ले गए। मक्का पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक, महिला को हिरासत में रखा गया है। उसके खिलाफ जांच की जा रही है। उसपर कानून आपराधिक उत्पीड़न के तहत सरकारी मुकदमा चलाया जाएगा। बता दें, सऊदी अरब में महिलाओं को किसी गैर पुरुष के साथ सार्वजनिक जगहों पर मिलने की इजाजत नहीं है। वहीं, गायक मोहन्दिस की प्रिंस ऑफ अरब सिंगिंग की वेबसाइट ने मामले में कमेंट करने से इंकार कर दिया है। हालांकि, घटना के दौरान ईरानी मूल के सऊदी सिंगर ने अपने कॉन्सर्ट को पूरा किया।