लड़की घर खरीदना चाहती थी, लेकिन उसके पास पैसे ही नहीं थे। उसने सबसे पहले एक ब्वॉयफ्रेंड बनाया, जिससे उसने आईफोन 7 गिफ्ट में मांगा। इसके बाद उसने दिमाग में ऐसे ही ब्वॉयफ्रेंड बनाकर उनसे मंहगे गिफ्ट लेने का प्लान बनाया। इसके बाद उसने पूरे 20 ब्वॉयफ्रेंड बनाए और सभी से एक—एक आईफोन 7 एस गिफ्ट में मांगा। इसके बाद इन 20 आईफोन को एक मोबाइल फोन रिसायकलिंग प्लांट में करीब 12,23,186 रुपए में बेच दिया। इसके बाद उसने इसी पैसे से अपना नया घर खरीद लिया।