
बकरी की कोख से पैदा हुआ शापित जीव! आधा पिग और आधा इंसान जैसा था शरीर..कुछ ही देर बाद
नई दिल्ली। फिलीपींस से एक बेहद ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक बकरी ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि बकरी की कोख से जन्म लेना वाला बच्चा बकरी की नस्ल से दूर-दूर तक कोई ताल्लुक ही नहीं रखता है। जी हां, ये बिल्कुल सच है कि यहां एक बकरी ने दूसरे जानवर को जन्म दिया है। बकरी की कोख से जन्म लेने वाला जीव दिखने में पिग जैसा लगता है, इतना ही नहीं इसका आधा शरीर इंसानों जैसा भी है। जीव की त्वचा गुलाबी-पीले रंग की है। बकरी ने इस अजीबो-गरीब बच्चे को सुल्तान कुदरत नामक जगह के एक फार्म में जन्म दिया।
यह बकरी जोसफिन रिपिक (40) नाम की एक महिला किसान की है। जोसफिन ने बताया कि जैसे ही उनकी बकरी ने इस जीव को जन्म दिया, वे डर के मारे चीख पड़ी। बकरी की कोख से जन्मे इस अजीबो-गरीब जीव को देखकर उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। बकरी के पेट में कुल दो बच्चे पल रहे थे, जिनमें से एक को सीज़ेरियन प्रक्रिया के तहत हटा दिया गया। लेकिन जब दूसरे विचित्र जीव पर नज़र पड़ी तो उनके होश उड़ गए। आधा इंसान और आधा पिग जैसा दिखने वाला यह जीव आम बकरी के बच्चों से काफी बड़ा था। इसके अलावा इस जीव के शरीर पर फर का नामों-निशान भी नहीं था।
एक सामान्य और एक विचित्र बच्चे को जन्म देने वाली बकरी की कुछ ही देर बाद मौत हो गई, बकरी के साथ ही उसके दोनों बच्चों ने भी दम तोड़ दिया। जोसफिन को डर है कि बकरी द्वारा ऐसे विचित्र प्राणी को जन्म देना उनके लिए बुरी किस्मत का प्रतीक है। जोसफिन के अंदर एक ऐसा वहम बैठ गया है, जिससे उन्हें लग रहा है कि वह एक शापित जीव था जो उनके बुरे भविष्य को लेकर आया था। वहीं इस पूरे मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि बकरी आनुवंशिक उत्परिवर्तन से प्रभावित थी, जिसकी वजह से ऐसा नतीजा सामने आया।
Published on:
22 Nov 2018 01:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
