4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ससुर ने दामाद को शादी में गिफ्ट किए 21 जहरीले सांप, पीछे की वजह कर देगी हैरान

पिता अपनी बेटी की शादी में दामाद को जहरीलें सांपों का भेंट दिया ताकि बेटी की शादी न टूट जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arijita Sen

•

Updated: 1 Jun 2018, 9:40 AM IST

Snake

ससुर ने दामाद को शादी में गिफ्ट किए 21 जहरीलें सांप, पीछे की वजह कर देगी हैरान

नई दिल्ली। दहेज प्रथा का चलन आज भी हमारे समाज में हैं। दहेज लेना और देना दोनों अपराध है लेकिन इसके बावजूद लोग इसका पालन करते आ रहे हैं। कहीं लोग छिपकर ऐसा करते हैं तो कहीं खुलकर ऐसा किया जाता है।

जैसा कि हम जानते हैं कि दहेज में लड़की के परिवार की ओर से सोने व चांदी के गहने, घर के सामान,वाहन और रूपए इत्यादि देने का चलन है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी दहेज प्रथा के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे और ये सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि भला ऐसा भी हो सकता है?

आज हम एक ऐसे समुदाय के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जहां दहेज के रूप में लड़की के पिता की ओर से दूल्हे को जहरीले सांप दिए जाते हैं और वो भी एक या दो नहीं बल्कि पूरे 21 सांप भेंट में दी जाती है।

जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के गौरिया समुदाय के बारे में जहां लोग अपनी बेटियों की शादी में दहेज के नाम पर घर का सामान न देकर जहरीलें सांप देते हैं।

बता दें गौरिया समुदाय के लोग ऐसा परंपरा के तहत करते हैं जो इनके समाज में सदियों से चली आ रही हैं। यहां लोगों की ऐसी मान्यता है कि यदि वो ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी बेटियों की शादी टूट जाती है।

आपको बता दें कि ये सांप कोई ऐसे-वैसे सांप नहीं होते बल्कि ये गहुंआ और डोमी सांप होते हैं, जो एक बार यदि किसी को काट लें तो उसका बचना नामुमकिन होता है।

अब आपको बताते हैं कि यहां ऐसा करने के पीछे की वजह क्या है? दरअसल गौरिया समुदाय के लोग अपनी जीविका के लिए जहरीलें सांपों को पकड़ने का काम करते हैं। ये जहरीलें सांपों को दिखाकर लोगों से पैसे मांगते हैं।

यही वजह है कि यहां बाप अपनी बेटी की शादी में जहरीले सांप दहेज में देता है ताकि उनका दामाद इससे पैसे कमा सकें और उनकी बेटी का भरण-पोषण कर सकें।

यहां बेटी की शादी की बात पक्की होने पर पिता जहरीलें सांपों को पकड़ना शुरू कर देता हैं ताकि वो शादी में अपने दामाद को दे सकें।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब