
बाथरूम में सेल्फी ले रही थी महिला तभी दिखी ऐसे चीज, चकरा जाएगा आपका सिर
नई दिल्ली: आजकल स्मार्टफोन का जमाना है जिसमें लोग अपना हर काम स्मार्टफोन से ही करते हैं और इसी काम में फोटोग्राफी भी आती है। बता दें कि सेल्फी लेने के चलन के आने के बाद से लोगों में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग अब अपने फोन से सेल्फी खींचते हैं और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। आपको बता दें कि कभी-कभी सेल्फी लेने के चक्कर में लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसका उन्हें अंदाजा भी नहीं होता है।
आज हम आपको ऐसे ही एक मामले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक महिला ने अपनी सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी लेकिन जब लोगों ने इस सेल्फी को देखा तो वो काफी हैरान हो गए। इस सेल्फी में कुछ ऐसा छिपा था जिसकी वजह से यह चर्चा का विषय बन रही है और लोग इसे तेजी से शेयर भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इस महिला का नाम पौला सोफ़िया ग्रासिया एस्पिनो है और उसने हाल ही में अपने बाथरूम में एक सेल्फी क्लिक की थी। अब आप सोच रहे होंगे कि इस सेल्फी में ऐसा क्या ख़ास है तो आपको बता दें कि आम तौर पर टॉयलेट के पास ही पेपर टॉयलेट रोल होल्डर लगा होता है जिससे आप इसे आसानी से टॉयलेट सीट से यूज़ कर सकें लेकिन महिला ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें कुछ और ही दिखाई दे रहा है।
इस महिला की तस्वीर में अगर आप थोड़ा ध्यान दें तो आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं की टॉयलेट रोल होल्डर टॉयलेट सीट की सामने वाली दीवार पर लगा हुआ है जिससे आप को अगर इसे यूज करना है तो आपको टॉयलेट सीट से उठना ही पड़ेगा। यही चीज सोशल मीडिया यूजर्स को थोड़ी अटपटी सी लग रही थी जिसकी वजह से इस तस्वीर को काफी शेयर किया जा रहा है।
Published on:
01 Jun 2018 08:22 am
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
