नई दिल्ली। आज हमारा देश काफी आगे बढ़ चुका है। लोग हर चीज के प्रति जागरूक हो रहे हैं, देश में विदेशी कंपनियां निवेश कर रही हैं, लोग पढ़ाई या घूमने के लिए देश से बाहर जा रहे हैं, मॉल्स में विदेशी ब्रांड के सामान खरीद रहे हैं। इतने सबके बावजूद आज भी देश में कई ऐसे हिस्से हैं जहां विकास का प्रभाव ना के बराबर है। जहां लोग पिज्जा, बर्गर, पास्ता तक पहुंच चुके हैं वहीं एक जगह ऐसी भी है जहां के लोगों को भात या चावल के आगे कुछ पता ही नहीं। इन्हें भात के अलावा खाने को कुछ और नसीब नहीं होता है।