
नई दिल्ली। झारखंड के पाकुड़ में सोशल वर्कर स्वामी अग्निवेश पर कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं के हमले के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि बीते दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश को काले झंडे दिखाए और उनके साथ मारपीट की थी। जानकारी के अनुसार स्वामी अग्निवेश पाकुड़ स्थित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। वहीं इस घटना के बाद स्वामी अग्निवेश को भारी सुरक्षा प्रदान की गई है। राज्य के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने इस मामले में जांच की आदेश दिए हैं।