बता दें, ये एक ऐसा पर्व है, जब हिंदू महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं। बरगद के पेड़ के चारों तरफ धागा बांधकर अगले सात जन्मों तक अपने पति का साथ मांगती हैं। वहीं, दूसरी आेर ये पुरुष अपनी पत्नियों से छुटकारा पाने के लिए दुआ मांग रहे हैं। ये लोग पत्नी पीड़ित पुरुष संगठन के सदस्य हैं। सदस्यों ने जाप किया कि अगले सात जन्मों तक ऐसी पत्नी मत देना। संगठन के सदस्य तुषार वाखरे ने कहा कि हमारी पत्नियां कानूनी प्रावधानाओं का इस्तेमाल कर हमारा उत्पीड़न करती हैं।