27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेज पर बैठे थे दूल्हा-दुल्हन, फिल्मी अंदाज में पहुंची महिला बोली- मैं इसके बच्चों की मां हूं…

महिला की ये बातें सुनते ही समारोह में अफरातफरी मच गई। दुल्हे के हाथ—पांव ठंडे हो गए और दुल्हन के होश उड़ गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 31 Oct 2018, 10:38 AM IST

omg

स्टेज पर बैठे थे दूल्हा-दुल्हन, फिल्मी अंदाज में पहुंची महिला बोली- मैं इसके बच्चों की मां हूं...

नई दिल्ली: आपने कई फिल्मों में देखा होगा कि शादी समारोह के दौरान दूल्हा—दुल्हन स्टेज पर बैठे होते हैं और अचानक एक ट्विस्ट आता है। महिला की एंट्री होती है और वो कहती है 'ये मेरा पति है, मैं इसके बच्चों की मां हूं।' इसके बाद शादी का खुशनुमा माहौल गर्म हो जाता है। लोगों की आंखें फटी और मुंह खुला रह जाता है। जरा सोचिए, अगर कुछ ऐसा ही फिल्मी सीन हकीकत में हो जाए तो कैसा होगा।

पहले से शादीशुदा था लड़का


ऐसी ही हुआ पंजाब के अमृतसर में, जहां शादी समारोह चल रहा था। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे थे। हर तरफ खुशी का माहौल था। रिश्तेदार म्यूजिक पर डांस कर रहे थे और कुछ दूल्हा-दुल्हन के साथ स्टेज पर खड़े होकर पैसे लुटा रहे थे। अचानक दो बच्चियों को गोद में उठाए एक महिला स्टेज पर पहुंची और चिल्ला-चिल्ला कर कहने लगी कि यह मेरा पति है और इन दोनों बच्चियों का बाप है। महिला की ये बातें सुनते ही समारोह में अफरातफरी मच गई। दुल्हे के हाथ—पांव ठंडे हो गए और दुल्हन के होश उड़ गए। लड़की के परिवारवाले सन्न रह गए कि वे जिसके हाथ में अपनी बेटी का हाथ दे रहे थे, वह तो पहले से ही शादीशुदा था।

पुलिस ने किया अरेस्ट

हंगामे के बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई और महिला की शिकायत पर दूल्हे को अरेस्ट कर लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी विक्की महाशा की आठ साल पहले शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां भी हैं। लड़की से अफेयर होने के बाद वह अपनी पहली पत्नी के होते हुए उसके साथ दूसरा विवाह रचाने के लिए तैयार हो गया।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग