28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लिफ्ट में महिला को अकेले देख ऐसी ‘गंदी’ हरकत करने लगता था शख्स, देखकर खराब हो जाएगा दिमाग

ताइवान के Yunlin county में एक शख्स की बेहद अजीबोगरीब हरकत सामने आई है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Nov 23, 2018

omg

लिफ्ट में महिला को अकेले देख ऐसी 'गंदी' हरकत करने लगता था शख्स, देखकर खराब हो जाएगा दिमाग

नई दिल्ली: ताइवान के Yunlin county में एक शख्स की बेहद अजीबोगरीब हरकत सामने आई है। वह पड़ोस की बिल्डिंग में लगी लिफ्ट में महिला को अकेले पाकर उसके बाल सूंघता और चबाता था। मामला सामने आने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पहले सूंघा फिर बालों को चबाने लगा शख्स

मामला Yunlin county के एक अपार्टमेंट का है, जहां महिला अपने फ्लैट में जाने के लिए लिफ्ट में चढ़ी। लिफ्ट में पहले से एक शख्स खड़ा था। अचानक वह महिला से कहता है कि उसके बालों पर मकड़ी है, वह सीधी खड़ी रहे। महिला डर की वजह से एक ही जगह पर खड़ी रहती और शख्स पीछे से उसके बाल सूंघने लगा। इसके बाद उन्हें मुंह में डालकर चबाने लगता है।

पहली बार में नहीं हो सकी थी पहचान

जैसे ही महिला को मौका मिलता है वह लिफ्ट से बाहर की ओर भागती है और अपने कमरे में पहुंचकर ब्वॉयफ्रेंड से पूरी घटना के बारे में बताती है। इसके बाद वह पुलिस को सूचना देता है, लेकिन शख्स की पहचान नहीं हो पाती है।

ऐसे पकड़ में आया शख्स

मामले का खुलासा तब होता है जब लिफ्ट में इसी तरह की घटना एक अन्य महिला के साथ होती है। महिला मदद के लिए चिल्लाती है, लेकिन वह भाग निकलता है। बिल्डिंग के लोग इकठ्ठा होता हैं और पड़ोस की बिल्डिंग में उस आदमी की खोज शुरू होती है, जिस तरफ वह भागा था। काफी खोजबीन के बाद महिला उस शख्स की पहचान कर लेती, जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग