20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शख्स ने 17 लाख रुपए में खरीदा था काला घोड़ा, कुछ दिन बाद सामने आई हकीकत… पैरों तले खिसक गई जमीन

फरीदकोट के रहने वाले करनबीर इंदर सिंह ने पिछले साल नवंबर में घोड़ा व्यापारी मेवा सिंह मारवाड़ी नस्ल का एक घोड़ा खरीदा था।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Oct 25, 2018

omg

शख्स ने 17 लाख रुपए में खरीदा था काला घोड़ा, कुछ दिन बाद सामने आई हकीकत... पैरों तले खिसक गई जमीन

नई दिल्ली: पंजाब के फरीदकोट में एक शख्स ने बड़े शौक से 17.5 लाख रुपए खर्च कर काला घोड़ा खरीदा था। घर आकर बच्चे की तरह घोड़े की सेवा करने लगा। कुछ ही दिन बीते थे कि उसे घोड़े की शरीर में बदलाव नजर आने लगा। पहले तो उसने इस नजरअंदाज किया, लेकिन जैसे ही उसने इस बदलाव के पीछे की वजह जाननी चाही, वैसे ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

एक साल पहले खरीदा था मारवाड़ी घोड़ा

हुआ यूं कि फरीदकोट के रहने वाले करनबीर इंदर सिंह ने पिछले साल नवंबर में घोड़ा व्यापारी मेवा सिंह मारवाड़ी नस्ल का एक घोड़ा खरीदा था। मेवा सिंह ने घोड़े को राजस्थान के सबसे बेहतर मारवाड़ी नस्ल का बताया था। पहले उसने इसकी कीमत 24 लाख रुपए बताई थी, लेकिन बाद में 17.5 लाख रुपए में सौदा तय हुआ।

सफेद हो गया काला घोड़ा

करनबीर के मुताबिक, कुछ दिन बाद से ही घोड़े का रंग बदलने लगा। उसके शरीर पर सफेद निशान नजर आने लगे। पहले उन्होंने इसको नजरअंदाज किया, बाद में इसे लेकर उन्हें कुछ शक हुआ। कुछ दिन बाद धीरे-धीरे घोड़े का शरीर सफेद होने लगा और कुछ ही दिनों में घोड़ा पूरी तरह सफेद हो गया।

पुलिस से की शिकायत

बता दें, करनबीर ने कई बार मेवा सिंह से इस बारे में बात करने की कोशिश की, लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। परेशान होकर उन्होंने पुलिस से इस मामले में शिकायत की है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग