12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैरान कर देगी ये भक्ति, सीने पर 21 कलश रख यूं कर रहा मां दुर्गा की पूजा

10 अक्टूबर से शुरू हुए शारदीय नवरात्रि की देश के कोने—कोने में धूम है। लोगों की श्रद्धा देखते ही बन रही है।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 12, 2018

omg

हैरान कर देगी ये भक्ति, सीने पर 21 कलश रख यूं कर रहा मां दुर्गा की पूजा

नई दिल्ली: 10 अक्टूबर से शुरू हुए शारदीय नवरात्रि की देश के कोने—कोने में धूम है। लोगों की श्रद्धा देखते ही बन रही है। भक्त अलग—अलग तरीके से माता को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक भक्त के बारे में बता रहे हैं, जिसके भक्ति देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

अपने सीने पर 21 कलश रखकर करते हैं पूजा


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना के रहने वाले नागेश्वर बाबा पिछले 22 सालों से नवरात्रि के दौरान नवलखा मंदिर में कलश स्थापना कर रहे हैं। खास बात ये है कि वह 21 कलश अपने सीने पर रखते हैं। इस दौरान नागेश्वर बाबा अन्य ग्रहण नहीं करते। मंदिर में आने वाले भक्त उनकी ये श्रद्धा देखकर हैरान रह जाते हैं। नागेश्वर बाबा का मानना है कि जो देवी मां अपने बच्चों का ध्यान रखती हैं उनके चरणों में लेटने से ज्यादा संतुष्टि कहीं नहीं मिल सकती है। वह कहते हैं कि उन्हें ये शक्ति मां दुर्गा से मिलती है।

हर साल बढ़ती जाती है कलशों की संख्या


जानकारी के मुताबिक, नागेश्वर बाबा हर साल कलश की संख्या बढ़ाते जाते हैं। वह पिछले 22 सालों से कलश स्थापना कर रहे हैं। इस साल उन्होंने 21 कलश को स्थापित किया है। इन सभी कलशों में गंगाजल भरा होता है। दरभंगा के रहने वाले नागेश्वर बाबा का कहना है कि मां दुर्गा ने सालों पहले सपने में आकर उन्हें ऐसा करने को कहा था। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे में इंसान में कमजोरी तो आती है, लेकिन इच्छाशक्ति के सहारे यह काम किया जा सकता है।

हिंदू धर्म में बड़ा पर्व है नवरात्रि

बता दें, हिंदू धर्म में नवरात्रि एक बहुत बड़ा पर्व है। इन दिनों मां भगवती अपने नौ स्वरूपों के साथ कैलाश से आपके घर विराजमान होती हैं। इस दौरान कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। कई लोग इन दिनों व्रत करते हैं।