गौरतलब, है कि कोर्ट में अब भी निर्भया के चारों दोषियों की फांसी की सजा का मामला चल रहा है। कोर्ट ने सुनवाई 7 जनवरी तक टाल दी है। 16 दिसंबर 2012 की रात को दिल्ली में चलती बस में निर्भया के साथ 6 दरिंदों ने हैवानियत का घिनौना खेल खेला था, जिसके बाद निर्भया की 29 दिसंबर को मलेशिया के अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं बीते 27 नवंबर की रात हैदराबाद में भी दिशा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जहां कुछ लोगों ने मदद के बहाने पहले दिशा का रेप किया और फिर उसे जला दिया। हालांकि, ये चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे।