नई दिल्ली: कहते हैं मनुष्य अगर अपने क्रोध पर काबू कर ले तो जग जीत सकता है। वहीं, अगर एेसा नहीं कर सकता तो विनाश तय है। ठीक इरह मुंह से निकली बात आैर बंदूक से निकली गोली वापस नहीं आती। अगर आ सकती तो शायद आज उन संरक्षित 292 मगरमच्छों को बचा लिया गया होता, जिन्हें भीड़ ने बदले की भावना में एक झटके में अपनी तलवार से काट दिया।