6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीव जो जीता है राजाओं की जिंदगी, रहता है किले में, कहा जाता है दुनिया का सबसे ‘खतरनाक’ जीव

वैज्ञानिकों का भी मानना है कि ये दुनिया का सबसे खतरनाक जीव है जिससे बड़े-बड़े जानवर भी घबराते हैं और दूर ही रहते हैं।
3 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Jun 18, 2018

mole

जीव जो जीता है राजाओं की जिंदगी, रहता है किले में, कहा जाता है दुनिया का सबसे 'खतरनाक' जीव

नई दिल्ली। अगर आपसे दुनिया के सबसे खूंखार और खतरनाक जीवों के बारे में पूछा जाए तो आपका जवाब क्या होगा? कई लोगों का मानना है कि दुनिया का सबसे खतरनाक जीव सांप है लेकिन जिस जीव के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो जीव किलेनुमा बस्ती बनाकर जमीन के नीचे रहता है। वैज्ञानिकों का भी मानना है कि छछूंदर दुनिया का सबसे खतरनाक जीव है जिससे बड़े-बड़े जानवर भी घबराते हैं और दूर ही रहते हैं। छछूंदर दुनिया भर में सबसे अधिक पाए जाने वाले जानवरों में से एक है। छछूंदर की लगभग 30 प्रजातियां होती हैं, लेकिन इनमे से सिर्फ कुछ प्रजातियां ही देखने को मिलती हैं। जमीन में लम्बी दरारों के अंदर या खेतों के आसपास छछूंदर अक्सर देखे जा सकते हैं। आपको शायद जानकारी न हो कि छछूंदर की उम्र महज एक या दो साल की ही होती है, लेकिन यह बिल्कुल अलग प्रजाति का है कुछ लोग छछूंदर को अंधा जीव मानते हैं इसे दिखाई नहीं देता लेकिन ये इसकी कमजोरी नहीं ताकत है। जी हां! छछूंदर खुदाई करने में बहुत तेज होता है। छछूंदर करीब बीस मिनट में काफी गहरा गड्ढा खोद सकता है।

दुनिया का सबसे भूखा जीव

आपको जानकरी के लिए बता दें कि छछूंदर अपने आकार से पचास गुना बड़े जीव को मरने में सक्षम होता है। इसे दुनिया का सबसे भूखा जीव भी कहा जाता है। आपको जानकार हैरानी होती है कि छछूंदर इतना भूखा जीव है कि यदि यह 12 घंटे तक भूखा रह जाए तो यह भूख के कारण दम तोड़ देता है। खुदाई करने के लिए यह जीव अपनी नाक का उपयोग करते हैं। उनके पास नली के समान नाक के बाहर की तरफ निकली हुई पतली उंगलियां होती हैं। वे अंधेरे में अपने घरों में जाने के लिए इन उंगलियों का इस्तेमाल करते हैं।

कितना खतरनाक है ये जीव

छछूंदर इतना जहरीला जीव है कि इसे कोई और जीव नहीं खा सकता। इसकी लार में जहर होता है जो किसी की भी जान ले सकता है, पूरी दुनिया में केवल उल्लू ही एक ऐसा जीव है जो इसे मार कर खा सकता है। छछूंदर इंसान को काट जाए तो उसे लकवा मार जाता है। कहते हैं कि छछूंदर जिस भी व्यक्ति के चारों ओर घूम जाए तो समझो कि उसे निकट भविष्य में कोई बड़ा लाभ होने वाला है। इसी तरह छछूंदर यदि घर के चारों ओर घूम जाए तो उस घर की विपत्ति टल जाती है। माना जाता है कि जो व्यक्ति दिवाली की रात को छछूंदर देख ले तो उसकी किस्मत खुल जाती है। इसके दिखने का मतलब है कि आप बेहद भाग्यशाली हैं और धन से जुड़ी आपकी सारी समस्याएं खत्म होने वाली हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग