उनका कहना है कि पैसा मेरे लिए मायने नहीं रखता है। उनके अनुसार पैसा महज एक संसाधन है जो कंपनी के लिए जोखिम लेने का काम करता है। पैसे से फ्लेग्जिबिलिटी भी मिलती है। उन्होंनें आगे कहा कि मैं अपनी जेब में न पैसा रखता हूं और न क्रेडिट कार्ड। हालांकि बहुत कम लोगों को इस बारे में पता हैं। बचपन से लेकर अब तक मैंने अपनी जेब में पैसा नहीं रखा।