वैष्णों देवी की गुफा में एक गर्भ गृह भी है जिसके बारे में कहा जाता है कि अगर कोई यहां पर एक बार आ जाता है तो उसे जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है। यही वजह है कि लोग यहां पर ज्यादा तादात में आते हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि यहां पर जाने वाले बहुत से लोगों को इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं होती है। धर्म के जानकारों के अनुसार इस गुफा का गर्भ गृह लोगों को मोक्ष प्राप्ति की और ले जाता है और उनके पाप भी धूल जाते हैं।