
OMG! जमीन के नीचे से निकली ऐसी चीज, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान
नई दिल्ली: बाबूलाल की बोलेरो 15 जून को चोरी हो गई थी। उन्होंने काफी ढूंढा, लेकिन गाड़ी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई, जिसके बाद छानबीन शुरू हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इसके अधार पर एक शख्स को हिरासत में लिया। पूछताछ में शख्स ने गाड़ी चुराने की बात कबूल कर ली। जब पुलिस गाड़ी को बरामद करने पहुंची तो चोरों का कारनामा देखकर हैरान रह गई।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ में आया चोर
मामला राजस्थान में बाड़मेर के बाछड़ाऊ गांव का है। गांव के बाबूलाल ने थाने में पहुंच कार चोरी की रिपोर्ट लिखवाई। उन्होंने बताया कि बीते 15 जून की रात उनकी बोलेरो कार घर से चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत लिखकर छानबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद एक संदिग्ध शख्स हजुंजाराम जाट को पकड़ा। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली।
मौके पर पहुंची पुलिस के कुद हाथ नहीं लगा
पुलिस हंजुजाराम की निशानदेही पर उस जगह पहुंची जहां कार होने की बात पता चली थी, लेकिन मौके पर पहुंचकर पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने चोर को साथ लेकर आई और कार को खोजकर देने की बात कही।
10 फीट गहरे गड्ढे से निकली बोलेरो
वहां पहुंचकर चोर ने बोलेरो को 10 फीट गहरे गड्ढे में छिपाकर रखने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाया और मिट्टी हटते ही पुलिस के होश उड़ गए। जमीन के अंदर से बोलेरा बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित को थाने बुलाकर उसकी कार उसे सौंप दी।
बढ़ता जा रहा चोरों का आतंक
बता दें, राजस्थान के कइर् इलाकों में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इससे पहले भी घर में चोरी की वारदात सामने आयी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया था।
Published on:
25 Jun 2018 01:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
