जानकारी के मुताबिक, आंध्रप्रदेश के पश्चिमी गोदावरी में पालाकोल शहर का श्मशान घाट जर्जर हो चुका है। कई सालों से वहां कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है। अंतिम संस्कार के लिए भी कोई सुविधा नहीं है। सरकार की ओर से कई बार निर्माण कार्य को लेकर धनराशि भी मंजूर की गई, लेकिन भूत-प्रेत के डर से यहां कोई काम करने को तैयार नहीं हुआ।