23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मर्दो को भी होते है पीरियड्स! खुलासे के बाद आदमी हो या औरत कोई भी रह जाएगा सन्न

कई रिसर्च और शोध में यह बात साबित हो चुका है कि पीरियड्स मर्दो को भी होते हैं।इन दिनों पुरूषों को भी इससे होने वाली असहनीय शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arijita Sen

•

Updated: 14 Jul 2018, 3:04 PM IST

crying man

मर्दो को भी होते है पीरियड्स! खुलासे के बाद आदमी हो या औरत कोई भी रह जाएगा सन्न

नई दिल्ली। पीरियड्स या माहवारी यह एक ऐसा शब्द है जिसका सामना दुनिया में हर एक महिला को अपनी जिंदगी में करना पड़ता है। कही इसे सामान्य तौर पर लिया जाता है तो कही माहवारी के दौरान लड़कियों को एक सामाजिक दायरे में बांध दिया जाता है। जहां तक रही शारीरिक तकलीफ की बात तो यह हर किसी के लिए समान है।

पीरियड्स के दौरान हर एक महिला को थकान, पेट में ऐठन, बदन दर्द, चिड़चिड़ापन ऐसी दिक्कतों को झेलना पड़ता है। इन शारीरिक समस्याओं या तकलीफों को समझना एक पुरूष के लिए नामुमकिन है क्योंकि जाहिर सी बात है कि माहवारी केवल महिलाओं को ही होती है, लेकिन अब अगर हम आपको बताए कि पीरियड्स केवल महिलाओं को नहींं बल्कि यह पुरूषों को भी होते हैं। जी हां, हैरान कर देने वाली यह बात बिल्कुल सच है।

अब तक किए गए कई रिसर्च और शोध में यह बात साबित हो चुका है कि पीरियड्स मर्दो को भी होते हैं और तो और इन दिनों पुरूषों को भी इससे होने वाली असहनीय शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उनका भी मूड फ्लकच्यूएट करता है। एक जानकारी के अनुसार चार में से एक पुरुष को हर महीने माहवारी होती है। फर्क सिर्फ इतना होता है कि इसमें ब्लीडिंग नहीं होता है।

शोध में निकलें निष्कर्ष के अनुसार भले ही पुरूषों में माहवारी के दौरान रक्तस्त्राव नहीं होता है लेकिन बाकी सबकुछ वैसा ही होता है जैसे की महिलाओं को होता है, यानि इन दिनों पुरुषों को भी पेट में ऐठन होती है, स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है, शरीर थका-थका सा रहता है।

सिर्फ इतना ही नहीं पुरुषों को महिलाओं के जैसे ही अलग अलग तरह की चीजों को खाने की क्रेविंग रहती है। भले ही बहुत ही कम संख्यक पुरूषों में माहवारी की यह समस्या देखी जाती है, लेकिन यह वाकई में काफी चौंकाने वाली है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग