
हमारे बीच में ही रहते हैं ऐसे लोग, नहीं बरतेंगे सावधानी तो हो जाएगा काम तमाम
नई दिल्ली। नरभक्षी या कैनिबल के बारे में हम सभी ने सुना है। हालांकि ऐसा बहुत पहले होता था जब लोग एक-दूसरे को मारकर खा जाते थे। आजकल के जमाने में ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है। एक सभ्य समाज में रहकर ऐसी घिनौंनी हरकत करने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता लेकिन दुनिया में अजीबोगरीब लोगों की कमी नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लोगों को मारकर उन्हें खाने का शौक है। सुनने में बेहद अजीब लगने वाली यह बात बिल्कुल सच है।
बता दें इस महिला का नाम तमारा संसोनोवा है। 68 वर्षीय तमारा रूस की रहने वाली है। तमारा अब तक 23 लोगों की हत्या कर उनके लाशों को खा चुकी है। जबकि तमारा का ऐसा कहना है कि उसने अब तक केवल 13 लोगों को मारा है।
अभी कुछ समय पहले एक 79 वर्षीय महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस का ऐसा कहना था कि तमारा ने ऐसा इसलिए किया था ताकि वह उसका सेवन कर सकें। ऐसा इसलिए कहा जा रहा था क्योंकि जब उस वृद्ध महिला की लाश को बरामद किया गया तो उसकी हालत क्षत-विक्षत थी।
पुलिस जब इस केस की जांच में जुटी तब उनके हाथ तमारा की डायरी लगी। उस डायरी में तमारा ने दस और लोगों को मारने का जिक्र किया था। तमारा पर आरोप है कि वह लाशों को टूकड़ों में बांटकर उन्हें खा जाती थी। अब तक तमारा ने 13 लोगों की हत्या करने की बात को कबूला है। उसका कहना है कि उसने गलती की है और उसे इस बात की सजा भी मिलनी चाहिए।
तमारा से संबंधित यह घटना वाकई में चौंका देने वाली है। सभ्य समाज में इंसानों के बीच में रहकर ऐसा करना वाकई में दुर्लभ और अजीब है।
Published on:
30 Jun 2018 11:03 am

बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
