
Lee Minwei
हाल ही में नीली आंखों के कारण एक पाकिस्तानी चायवाला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। इसी कड़ी में सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी सुर्खियों में है। सर्टिस सिस्को नाम की सुरक्षा एजेंसी ने ट्विटर पर 22 साल के ली मिनवेई की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को सोशल मीडिया पर लोग जमकर शेयर कर रहे है।
मेनवेई की आकर्षक लुक्स को लेकर चर्चा कर रहे हैं। ली मेनवेई के प्रति लोगों के आकर्षण का यह आलम है कि सिर्फ उनसे मिलने के लिए अलग अलग जगहों से टूरिस्ट्स सिंगापुर पहुंच रहे हैं और एयरपोर्ट स्टाफ से उनके बारे में पूछ रहे हैं कि वो कहां मिलेंगे।
सोशल मीडिया में ली मेनवेई को मिल रही लोकप्रियता को देखते हुए सर्टिस सिस्को सुरक्षा एजंसी ने ली मेनवेई की एक और तस्वीर पूरी जानकारी के साथ चांगी एयरपोर्ट के फेसबुक पेज पर शेयर की है। ली मिनवेई सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर सिक्युरिटी ऑफिसर के तौर पर काम करते हैं। इस चॉकलेटी बॉय की फोटो एयरपोर्ट पर वेट कर रही एक लड़की ने फेसबुक पर अपलोड की थी। तभी से सारी लड़कियां इसकी दीवानी हो गई है। इस फोटो के अपलोड होते ही सभी लड़कियां ली मिनवेई के बारे में बातें करने लगीं। कुछ ने तो इनके काम करने वाले टर्मिनल नंबर के बारे में भी पूछा।
जब ली मेनवेई से इस बारे में बात हुई तो उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर आने वाले टूरिस्ट्स अक्सर मेरे साथ फोटो खिंचाने के लिए रिक्वेट करते हैं। लेकिन, मुझे यह नहीं पता था कि मैं इतना फेमस हो जाउंगा। मेरे लिए यह आश्चर्य की बात है। मेरे दोस्त और फैमिली के लोग मुझसे इस बारे में पूछ रहे हैं।
ली मेनवेई की कोई गर्लफ्रेंड नहीं है लेकिन वो गर्लफ्रेंड बनाना भी नहीं चाहते। वो कहते हैं कि मैं सिंगल हूं लेकिन रिलेशनशिप में नहीं पडऩा चाहता। मुझे मेरे करियर पर फोकस करना है। अगर किसी के साथ रिलेशनशिप में जाना होगा तो किसी अच्छी लड़की के साथ अपने आप ही हो जाएगा, मेरे करने से कुछ नहीं होगा।
Published on:
22 Oct 2016, 8:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.