12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर क्यों लड़की को बकरे की रानी बनाया जाता है यहां, जानें वजह

आयरलैंड में किल्लोरग्लिन सिटी में एक त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार का नाम है 'पक फेयर'।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 08, 2018

omg

आखिर क्यों लड़की को बकरे की रानी बनाया जाता है यहां, जानें वजह

नई दिल्ली: आयरलैंड में किल्लोरग्लिन सिटी में एक त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार का नाम है 'पक फेयर'। यह त्योहार बाकी त्योहारों से अलग है। कुछ लोग इसे अजीब भी कहते हैं, लेकिन बावजूद इसके यह दुनियाभर में मशहूर है। आइए जानते हैं कैसे मनाया जाता है ये त्योहार और इसकी खासियत क्या है।

बकरे को घोषित किया जाता है राजा

आयरलैंड में मनाया जाने वाला 'पक फेयर' दुनियाभर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है। यह त्योहार तीन दिन तक लगातार मनाया जाता है। इस त्योहार की खासियत ये है कि इसमे माउंटेन से एक बकरे को पकड़कर लाया जाता है और फिर उसे राजा घोषित किया जाता है। तीन दिनों तक बकरे की जमकर खातिरदारी की जाती है। उसे सजाया—संवारा जाता है। अच्छे से अच्छा खाना खिलाया जाता है। राजा घोषित किए गए इस बकरे के लिए शानदार मुकुट, बेहतरीन पकवान आदि सभी का बंदोबस्त किया जाता है।

बकरे के लिए ढूंढी जाती है रानी, जो करती है ताजपोशी


इसके अलावा एक और खास बात है जो इस त्योहार को खास बनाती है। दरअसल, बकरे के लिए एक रानी भी ढूंढी जाती है। ये रानी एक लड़की होती है। जानकारी के मुताबिक, इस इवेंट को 'गोट परेड' कहकर बुलाया जाता है। बकरे की ताजपोशी कर उसकी झांकी निकाली जाती है। ये ताजपोशी कोई और नहीं बल्कि वही लड़की करती है, जिसे पर्व के दौरान रानी बनाया जाता है।पर्व के दौरान नाच-गाना, स्ट्रीट परफॉर्मेंस और घोड़े का मेला भी लगता है।

17वीं शताब्दी के आसपास हुई थी त्योहार की शुरुआत

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस त्योहार की शुरुआत 17वीं शताब्दी के आसपास हुई थी। ये पर्व मुख्य रूप से आयरलैंड के किल्लोरग्लिन सिटी में मनाया जाता है। त्योहार के लिए लोग सालभर बेसब्री से इंतजार करते हैं आैर पूरे जोश से इसे मनाते हैं।