
unique Shiva temple
सभी लोग रोजाना अपने ईश्वर को याद करते है। रोज सुबह उनकी पूजा भी करते है। हम में से कई लोग ऐसे है रोजाना भगवान शिव जी को जल चढ़ाकर ही अपने दिन की शुरू करते है। मगर आज आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में सुनकर आप चकित रह जाएंगे। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक अनोखा मंदिर है जहां पर नाग देवता रोजाना भगवान शिवजी की पूजा करने के लिए आते है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को नाग बहुत प्रिय हैं। उनको शिवजी अपने गले में धारण करते है।
यूपी के आगरा जिले में सलेमाबाद गांव में एक प्राचीन शिव मंदिर है। इस चमत्कारी मंदिर के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पिछले करीब 15 सालों से एक नाग देवता आते है और भगवान शिव को नमन करते है। बहुत दूर-दूर से श्रद्धालु यहां शिवजी की पूजा करने आते हैं। सभी के लिए यह जिज्ञाास का विषय बना हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि यह नाग रोजाना मंदिर में आता है और 5 घंटे रूकने के बाद फिर वह अपने आप चला जाता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नाग देवता सुबह 10 बजे आते है और शाम को 3 बजे वापस लौट जाते है। इस दौरान वह शिवलिंग के पास ही बैठा रहता है। यहां आसपास के गांवों में भी इस नाग की चर्चा है। इससे श्रद्धालुओं को कोई भय नहीं है। लोगों का कहना है कि आज तक उसने किसी को कभी किसी का नुकसान नहीं पहुंचाया।
Published on:
02 Oct 2020 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
