25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान ने उगाई इतनी भारी भरकम गोभी, वजन जानकर हैरान रह जाएंगे आप

ब्र‍िटेन के न्यू पोर्ट में रहने वाले 75 साल के किसान इयान नील ने 30 किलोग्राम की पत्ता गोभी उगाकर सबको हैरान कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 15 Sep 2018, 5:28 PM IST

wow

किसान ने उगाई इतनी भारी भरकम गोभी, वजन जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली: ब्र‍िटेन के न्यू पोर्ट में रहने वाले 75 साल के किसान इयान नील ने 30 किलोग्राम की पत्ता गोभी उगाकर सबको हैरान कर दिया। इयान ने अपने द्रवारा उगाई गई इस गोभी को प्रदर्शन नॉर्थ यॉर्कशायर के हैरोगेट ऑटम्न फ्लावर शो में किया। उन्हें इसके लिए पुरस्कत्रत भी किया गया। शो में शामिल होने आए हर शख्स ने किसान की जमकर तारीफ की। लोगों ने कहा कि इयान के हाथों में जादू है।

इससे पहले भी उगा चुके हैं कई वजनी सब्जियां


किसान इयान नील को भारी भरकम सब्जी उगाने में महारत हासिल है। वह इससे पहले भी कई वजनी सब्जियां उगा चुके हैं। इस बाद नॉर्थ यॉर्कशायर के हैरोगेट ऑटम्न फ्लावर शो का आयोजन किया गया। इस शो में इयान ने 30 किलोग्रामी वजनी पत्ता गोभी का प्रदर्शन किया। इसके अलावा सबसे बड़ी और भारी गाजर और बिटरूट को भी प्रदर्शन में रखा। इसके लिए उन्होंने पुरस्कार भी जीता। उनकी एक गाजर का वजन 4 किलो था, जबकि एक बिटरूट का वजन 19 किलो था। शो में पहुंचे लोगों ने इयान की जादूगरी की जमकर तारीफ की।

प्राकृतिक रूप से ही उगाई सब्जियां


इयान के मुताबिक, उन्होंने ये गोभी प्राकृतिक रूप से ही उगाई है। हालांकि, इसको उगाने में समय ज्यादा लगा। उन्होंने बताया कि वह इस गाजर और बिटरूट को वापस ले जाकर अपने मवेशियों को ख‍िला देंगे, जबकि गोभी को उन्होंने फ्लावर शो में ही देने फैसला लिया। उन्होंने कहा कि वह अभी आैर भी एेसी सब्जियां उगा रहे हैं, जो अनोखी आैर सबसे भारी होंगी।

62 किलोग्राम की गोभी का है रिकाॅर्ड

बता दें, अमेरिका के सबसे भारी पत्ता गोभी उगाने का रिकॉर्ड अमेरिका के स्कॉट रॉब के नाम है। इस गोभी का वजन 62 किलोग्राम था। वहीं, बिटरूट में वल्र्ड रिकॉर्ड इयान के नाम है। उन्होंने साल 2001 में 23.4 किलो का बिटरूट उगाया था, जिसने सबसे भारी बिटरूट का खिताब अपने नाम किया था।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग