25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिलीवरी के बाद परिजनों ने महिला के बारे में किया ऐसा खुलासा, उड़ गए डॉक्टर्स के होश

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला और उसके परिजनों ने छोटी नहीं, बल्कि इतनी बड़ी बात डॉक्टर से छिपाई, जिसे जानने के बाद अस्पताल की महिला कर्मचारी बेहोश हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 15 Sep 2018, 3:31 PM IST

omg

डिलीवरी के बाद परिजनों ने महिला के बारे में किया ऐसा खुलासा, उड़ गए डॉक्टर्स के होश

नई दिल्ली: कहा जाता है कि वकील से केस हिस्ट्री और डॉक्टर से मर्ज कभी छिपाना नहीं चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर इन्हें आपकी हर छोटी से छोटी बात नहीं पता होगी तो मामला बिगड़ सकता है। लेकिन, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला और उसके परिजनों ने छोटी नहीं, बल्कि इतनी बड़ी बात डॉक्टर से छिपाई, जिसे जानने के बाद अस्पताल की महिला कर्मचारी बेहोश हो गई। वहीं, डॉक्टर्स की भी हालत खराब हो गई।

दर्द से तड़पती हुई महिला को डिलीवरी के लिए लाया गया अस्पताल


गाजियाबाद के महिला अस्पताल में गुरुवार देर रात एक महिला को डिलीवरी के लिए लाया गया। महिला दर्द से तड़प रही थी, इसलिए अस्पताल स्टाफ उसे सीधे लेबर रूम में ले गए और कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद डिलीवरी कराई। महिला ने एक बेटे को जन्म दिया।

परिजनों ने छिपाई महिला के एचआईवी पाॅजिटिव होने की बात

डिलीवरी के बाद अस्पताल के स्टाफ ने महिला के परिजनों से पहले से चल रही दवाओं के बारे में जानने के लिए मेडिकल फाइल मांगी। पहले तो परिजन इसके लिए इनकार करते रहे, जब जोर दिया गया तो उन्होंने बताया कि महिला एचआईवी पॉजिटिव है। महिला के परिजनों की ये बात सुनते ही वहां मौजूद अस्पताल कर्मचारी सकते में आ गए। जानकारी के मुताबिक, महिला की रिपोर्ट में एचआईवी पॉजिटिव होने की बात पता चलते ही वहां दो स्टाफ नर्स और एक आया बेहोश हो गई। दूसरे कर्मचारी भी हैरान रह गए। ये बात पता चलते ही डॉक्टर्स भी नाराज हुए। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को बुलाना पड़ गया। इस मामले में सीएमएस डॉक्टर दीपा त्यागी का कहना है कि डिलीवरी के दौरान स्टाफ ने ग्लब्स पहने हुए थे, लेकिन एचआईवी पीड़ित होने पर स्पेशल किट पहनकर डिलीवरी कराई जाती है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं और मरीज को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है।