9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस लड़की के रोने पर आंखों से आंसू की जगह निकलते हैं पत्थर, डॉक्टर्स ने देखा तो खड़े कर दिए हाथ

हम आपको उस लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके रोने पर आंखों से पत्थर निकलते हैं

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Aug 03, 2018

इस लड़की के रोने पर आंखों से आंसू की जगह निकलते हैं पत्थर

इस लड़की के रोने पर आंखों से आंसू की जगह निकलते हैं पत्थर, डॉक्टर्स ने देखा तो खड़े कर दिए हाथ

नई दिल्ली। आंसू वैसे तो आंखों से निकलने वाली पानी की कुछ बूंदे हैं, लेकिन यह वह जरिया है जिससे इंसान अपनी दुख या खुशी को जाहिर करता है। दुख में या पीड़ा के समय या बहुत खुश होने पर इंसान की आंखों से आंसू खुद ब खुद निकल आते हैं।

कुछ समय पहले तक कई बार खबरों में यह बात सामने आ चुकी है कि दुनिया में ऐसे कुछ लोग हैं जिनके रोने पर आंखों से आंसू की जगह खून निकलते हैं। डॉक्टरों का कहना था कि यह एक तरह की दुर्लभ बीमारी है, लेकिन आज हम आपको उस लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके रोने पर आंखों से पत्थर निकलते हैं और अबकी बार तो डॉक्टर्स भी परेशान हैं।

हम यहां बात कर रहे हैं सादिया सलेह के बारे में जो मध्यपूर्व एशियाई देश यमन के एक छोटे से गांव की रहने वाली है। महज 16 साल की यह लड़की जब भी रोती है तभी उसकी आंखों से पत्थर निकलने लगते हैं।

डॉक्टर्स के सामने जाकर जब सादिया अपनी परेशानी बताते हुए रोने लगी तो उसकी आंखों से छोटे-छोटे, सख्त पत्थर निकलने लगे जिसे देखकर डॉक्टरों के होश उड़ गए।

डॉक्टर्स द्वारा परीक्षण के लिए इन सारे पत्थरों को एक कटोरे में इकट्ठा किया गया, लेकिन वे समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है क्योंकि सादिया को ऐसी कोई खास बीमारी नहीं हैं।

स्थानीय गांववासियों का कहना है कि सादिया के ऊपर जरूर कोई जादुई साया है जिस वजह से लोग काफी डरे हुए भी हैं। कोई इसे जादू करार दे रहा है तो इसे शैतान का नाम दे रहा है जबकि कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि शायद यह कोई भयंकर माहमारी है।

बता दें, यहां के एक लोकल टेलीविजन चैनल पर सादिया के बारे में दिखाया गया था। इस फूटेज में सादिया हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई थी और डॉक्टर्स और उसके परिजन उसे घेर कर खड़े हुए थे। जब लोगों ने इस फूटेज के माध्यम से सादिया की आंखों से पत्थरों को निकलते देखा तो वे भी दंग रह गए।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग