11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या आपको पता है आसमान से कहां गिरती है प्लेन यात्रियों की पॉटी, जानकर हो जाएंगे हैरान

क्या आपने कभी सोचा है कि प्लेन में यात्रा करने वाले यात्री जब टॉयलेट यूज करते हैं तो उनकी पॉटी कहां जाती है।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 10, 2018

omg

क्या आपको पता है आसमान से कहां गिरती है प्लेन यात्रियों की पॉटी, जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: क्या आपने कभी सोचा है कि प्लेन में यात्रा करने वाले यात्री जब टॉयलेट यूज करते हैं तो उनकी पॉटी कहां जाती है। अगर नहीं तो हम आपको एक किस्सा बताते हैं, जिससे आपको पूरा माजरा समझ आ जाएगा। दरअसल, प्लेन से गिरे सीवेज से एक किसान के साथ एेसी घटना घटी कि वह हैरान रह गया। जिसे वह चमत्कार समझ रहा था वह महज एक चूक ही थी।

किसान को आसमान से गिरता दिखी एेसी चीज


दरअसल, कुछ समय पहले गुरुग्राम के एक गांव में किसान को आसमान से अजीब सी चीज गिरती दिखी। वह जमी हुई और कुछ—कुछ पत्थर जैसी दिख रही थी। किसान इसे अनोखी चीज समझकर घर ले आया। इसके बाद उसने इसे अपने फ्रिज में रख दिया।

विशेषज्ञों को दिखाया गया ये पत्थर


काफी दिन बीत जाने के बाद किसान ने इसकी जानकारी कुछ जानकार लोगों को दी। उन्होंने इसे विशेषज्ञों को दिखाने की बात बताई। इसके बाद विशेषज्ञों की टीम ने इस पत्थर की जांच की, जिसमें पता लगा कि ये महज एक सीवेज है, कोई कीमती चीज नहीं।

प्लेन के सीवेज में मिलाया जाता है केमिकल, इसलिए होता है एेसा

विशेषज्ञों ने बताया कि यह सीवेज प्लेन से गिरा होगा। दरअसल, प्लेन के सीवेज में ऐसा केमिकल मिला दिया जाता है, जिससे बदबू नहीं आती और जब ये काफी ऊंचाई से गिरता है तो फ्रीज हो जाता है। बता दें, सामान्य तौर पर प्लेन में सीवेज टैंक्स होते हैं जो एयरपोर्ट पर खाली होते हैं, लेकिन कभी-कभी इस तरह की घटनाएं भी हो जाती हैं।

पहले भी सामने आ चुके हैं एेसे मामले

बता दें, मध्य प्रदेश में भी प्लेन से पाॅटी गिरने का मामला सामने आ चुका है। मल-अवशेष बड़े बर्फ के गोले के रूप में गिरा था जिससे लोगों ने तरह-तरह के अनुमान लगाए थे। इसके अलावा भोपाल में एक विमान के टॉयलट से लीक हुए मल अवशेष से एक महिला घायल हो चुकी है।