नई दिल्ली। अक्सर सुनने में आता है कि सफर के दौरान या फोटो लेते वक्त लोगों का फोन हाथ से छूटकर गिर गया। खाफी तलाश करनेे के बाद भी खोया हुआ फोन वापस नहीं मिलता। थाने मेें FIR लिखवाने के बाद पुलिस भी इसे ढ़ूंढ़ने में असफल रहती है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका फोन 1 हजार फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी मिल गया। जानकारी के लिए बता दें कि, अमेरिका की एक महिला सरविंदर नाबेरहॉज़ का iPhone एक प्लेन से 1 हजार फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया था। इसके बाद उस महिला ने Find My iPhone ऐप की मदद से अपने फोन को ढूंढ निकाला और जब फोन मिला तो वह खुद चौंक गई। क्योंकि उतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी फोन पर किसी भी तरह का कोई स्क्रैच नहीं था और फोन पूरी तरह से पहले की तरह ही काम कर रहा था। दरअसल, सरविंदर अपनी दोस्त डोना जॉनसन के साथ एक विंटेज प्लेन में सफर कर रही थीं।